विकास कुमार, सहरसा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह कल बुधवार को सहरसा पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान दिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि, वे एग्जिट पोल पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं करेंगे, हालांकि रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं।
पहले की तरह दबाव नहीं बना पाई टीएमसी- गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने यह दावा किया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और मौजूदा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि, राज्य की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। गिरिराज सिंह ने इशारों में आरोप लगाया कि इस बार पहले की तरह दबाव और प्रभाव नहीं चल पाया, जिसकी वजह से सत्ता पक्ष में बेचैनी है। मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब सभी की नजरें चुनाव के अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।
4 मई को सामने आएगा परिणाम
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर मतदान हो चुका है। 4 मई को पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम एक साथ सामने आएंगे। चुनाव के बाद अलग-अलग एजेंसियों की ओर से सामने आए एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलता दिख रहा है। हालांकि कुछ एजेंसी के एग्जिट पोल में टीएमसी की सरकार बनती दिख रही है।
अलग-अलग एजेंसियों के अनुमान इस तरह हैं:
मैट्रिज: TMC 125–140, BJP 146–161, अन्य 6–10
चाणक्य स्ट्रैटेजी: TMC 130–140, BJP 150–160, अन्य 0–5
पीपुल्स प्लस: TMC 177–187, BJP 95–110, अन्य 1–4
पोल डायरी: TMC 99–127, BJP 142–171, अन्य 5–9
प्रजा पोल: TMC 85–110, BJP 178–208, अन्य 0–5
पी मार्क: TMC 118–138, BJP 150–175, अन्य 0
जनमत पोल्स: TMC 195–205, BJP 80–90, अन्य 1–4
पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 148 है।
ये भी पढ़ें- बिहार में BJP नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, बहनोई घायल, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

