Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर शिक्षा सुधार की मांग को लेकर पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोहबच की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने से कथित इंकार के विरोध में आज दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में पुलिस उपायुक्त के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि जब तक पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करती है, वह इस धरने से उठने नहीं वाले हैं। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी धरने पर बैठी हुई हैं। नेता प्रितपक्ष के इस प्रदर्शन पर सियासत भी शुरू हो गई है।
गिरिराज सिंह ने की अराजकता छोड़ने की अपील
राहुल के धरना प्रदर्शन पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। सिंह ने कहा कि, कांग्रेस का मतलब है राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी… बाकी सब बेचारे कठपुतली हैं। उन्होंने कहा कि, जांच के लिए एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति बनाई गई है। वे (राहुल गांधी) हर जगह अराजकता फैलाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन मैं राहुल से निवेदन करूंगा कि वे अराजकता छोड़ें और देश में रचनात्मक तरीके से बोलें।
राहुल गांधी को फुटेज खाने की भूख- जेपी नड्डा
वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि, पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की उस सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति का गवाह बन रही है, जिसका प्रदर्शन उन्होंने आज संसद मार्ग थाने के बाहर जो किया वो सबने देखा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का आज का यह धरना न तो छात्रों के लिए है और न ही न्याय के लिए है। यह कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक हताशा का प्रतीक है और राहुल गांधी की फुटेज खाने की भूख है।
क्या साबित करना चाहते हैं राहुल?
नड्डा ने कहा कि, पूरा देश जानता है कि 20 जुलाई की घटना को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही संज्ञान ले लिया है और पूर्व जज की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय उच्च अधिकार प्राप्त समिति का गठन भी किया गया है। जब देश की सबसे बड़ी अदालत मामले की जांच कर रही है, तो आज थाने के बाहर जाकर कैमरे के सामने बैठकर राहुल गांधी क्या साबित करना चाहते हैं? उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या नेता प्रतिपक्ष का देश की न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? क्या नेता प्रतिपक्ष का देश की न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है? सच्चाई यह है कि राहुल गांधी खुद को सुर्खियों में जिंदा रखने के लिए यह कैमरा जीवी ड्रामा कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- CM सम्राट ने दिल्ली में निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से की मुलाकात, बिहार के लिए की ये बड़ी मांग

