GIVA Removes Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है। विज्ञापन में कृति सेनन के पहने हुए कपड़ों को लेकर बवाल मचा था। रक्षाबंधन पर इस तरह के ब्लगर विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
जीवा ने अपने बयान में कहा-‘हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर परहम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं।

कंपनी ने आगे कहा-इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था। जीवा ने आगे कहा, ”सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!
कंगना रनौत ने साधा था निशाना
बता दें कि कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कंगना रनौत भड़क गईं थी। कंगना रनौत ने कृति सेनन से सवाल किया कि क्या आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर भाई को राखी बांधेंगी? । कंगना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- आज के समय में जब महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए। महिला के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकीनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकीनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए?

राहुल गांधी ने कृति का किया बचाव
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सेनन का बचाव करते हुए मंगलवार को कहा था कि अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का पहनावा, उनका काम और कहीं आने-जाने का फैसला उनका अधिकार है। राहुल गांधी ने लिखा-महिलाएं क्या पहनती हैं, क्या करती हैं और कहां जाती हैं, यह उनकी पसंद है। महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


