Kiren Rijiju-Pawan Kheda-Himanta Biswa Sarma war of words: बीजेपी और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस जुबानी जंग के सूत्रधार कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा रहे। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की एंट्री हुई। इसके बाद पवन खेड़ा-किरेन रिजिजू के जुबानी जंग में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की धमाकेदार एंट्री हुई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बड़बोलेपन पर जवाब देते हुए असम पुलिस की कार्रवाई याद दिलाया।

दरअसल तीनों नेताओं के बीच जुबानी जंग की शुरुआत पवन खेड़ा के एक ट्वीट से शुरू हुई। पवन खेड़ा ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और गिरिराज सिंह पर निशाना साधा।

पवन खेड़ा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें किरेन रिजिजू पानी में तैरते हुए दिख रहे हैं। वहीं बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह अपनी फिटनेस की तारीफ करते हुए खुद न्यू बेबी बॉर्न बता रहे हैं। खेड़ा ने दोनों नेताओं पर तंज कसते हुए लिखा- कुछ लोग राहुल गांधी की तरह बिना कपड़ों के तैर भी नहीं सकते। सोचिए राहुल जी ने बीजेपी को कितना परेशान कर रखा है। वहीं, दूसरी तरफ गिरिराज सिंह खुद को 74 साल का न्यू बेबी बॉर्न बताने को मजबूर हो गए हैं। राहुल जी ने इन सबका क्या हाल करके रखा है?

किरेन रिजिजू का पलटवार

पवन खेड़ा के इस ट्वीट पर किरेन रिजिजू ने पलटवार किया। संसदीय कार्यमंत्री ने खेड़ा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- क्या आप सूट-कोट पहनकर तैरते हैं? अगर आप आधे-अधूरे कपड़ों में स्विमिंग करने की बात करेंगे तो मैं सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जी से आपके अनुशासनहीन की शिकायत करूंगा। रिजिजू ने आगे कहा- आप पहली बार के सांसद हैं, जिन्हें आपकी पार्टी ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है। मैंने अब तक 8 चुनाव लड़े हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार मिल गया है। हर समय बिना वजह बदतमीजी न करें।

सीएम हिमंत की धमाकेदार एंट्री

इस पूरे मामले में असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी कूद पड़े। उन्होंने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि पवन खेड़ा की गुवाहाटी पुलिस के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है। उन्हें जो कुछ भी कहना था, वह वीडियो और ऑडियो दोनों में कह दिया है। लिहाजा मैं इस मामले पर ज़्यादा बात नहीं करना चाहता। वे जहां भी हों, मैं उनके अच्छे की कामना करता हूं, लेकिन उनके सभी बयान असम में रिकॉर्ड किए गए हैं।

खेड़ा और CM सरमा के बीच पुराना कानूनी विवाद

बता दें कि पवन खेड़ा और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बीच पुराना कानूनी विवाद चल रहा है। असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने सीएम सरमा की पत्नी के खिलाफ विदेशी पासपोर्ट से जुड़े कुछ आरोप लगाए थे। जांच में यह आरोप फर्जी पाया गया। इसके बाद असम पुलिस ने खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज की थी। मामला यहां तक पहुंच गया था कि खेड़ा को गिरफ्तारी से बचने के लिए हैदराबाद भाग कर आना पड़ गया था। हालांकि बाद में कोर्ट की एंट्री के बादवे गुवाहाटी पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए थे। अभी भी मामले की जांच चल रही है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m