Trump Govt Pause US Visa Appointments Around World: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन ने इमिग्रेशन (आप्रवासन) पर रोक लगाने के लिए दुनिया भर के आवेदकों के वीजा अपॉइंटमेंट पर अस्थाई रोक लगाई है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि दुनिया भर में सभी अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में एक ग्लोबल ट्रेनिंग पहल शुरू की गई है। इस ट्रेनिंग के लिए वीजा सेवाओं के अपॉइंटमेंट में बदलाव किया जाएगा। जिन आवेदकों की अपॉइंटमेंट बदली गई है, उन्हें बाद में नई तारीख दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्रेनिंग और उसकी समय-सीमा के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। बस इतना कहा गया है कि इस ट्रेनिंग का मकसद कॉन्सुलर अधिकारियों की मदद करना है ताकि वे ऐसे आवेदकों की पहचान कर सकें जिनके अमेरिकी सरकारी सुविधाओं पर निर्भर होने की संभावना है और यह तय किया जा सके कि वीजा आवेदकों का मूल्यांकन एक जैसे तरीके से हो।
बता दें कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका से लोगों को बाहर निकालने (डिपोर्टेशन) और इमिग्रेशन पर सख्ती बरतने के लिए अब आक्रामक अभियान चला रहा है। इसमें वीजा, ग्रीन कार्ड रद्द करना और कई वजहों से आवेदन खारिज करना भी शामिल है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इस सख्ती का मकसद देश की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। हालांकि इसे कानूनी अड़चनों का भी सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को एक अमेरिकी जज ने ट्रंप प्रशासन की उस नीति को रद्द कर दिया, जिसके तहत 75 देशों के आवेदकों के इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। जज ने कहा कि यह नीति सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो के कानूनी अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


