RSS Chief Mohan Bhagwat US Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस चीफ मोहन भागवत का 17 दिवसीय तीन देशों के दौरा शुरू हो गया है। संघ प्रमुख यात्रा के पहले पड़ाव में अमेरिका पहुंचे हैं। मोहन भागवत अमेरिका दौरे पर 25 अगस्त की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचे। न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर RSS चीफ मोहन भागवत का भारतीय महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन (New York Madison Square Park) में ‘यूनिवर्सल वननेस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं भागवत के दौरे को लेकर न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने कहा कि मैं RSS के कार्यक्रम का समर्थन नहीं करता। बांटने वाली विचारधारा का विरोध करता हूं।
बता दें कि संघ प्रमुख का यह दौरा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के ग्लोबल आउटरीच कार्यक्रम के तहत हो रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर देश-विदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमेरिका के बाद भागवत कनाडा और ब्रिटेन जाएंगे।
मोहन भागवत शनिवार (29 अगस्त) को न्यूयॉर्क शहर के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन्स’ यानी ‘सार्वभौमिक एकता समारोह’ को संबोधित करेंगे। यह एक बड़े और विविध समुदाय की भागीदारी वाला कार्यक्रम होगा, जिसका आयोजन ‘अमेरिकन हिंदूज़ फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग’ (AHEAD) फोरम की ओर से किया जा रहा है। भागवत के इस संबोधन को लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। यह आयोजन एकता, नागरिक कर्तव्य और वैश्विक सद्भाव जैसे आधुनिक विचारों के साथ हिंदू त्योहार रक्षाबंधन की पारंपरिक भावना को जोड़ते हुए मनाया जाएगा। कार्यक्रम में दिन की थीम के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग धर्मों के प्रमुख वक्ता भी समारोह में शामिल होंगे और एकता तथा वैश्विक सद्भाव का संदेश देंगे।
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
वहीं न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। ममदानी ने इस आयोजन पर कड़ा एतराज जताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूयॉर्क मेयर ने कहा कि मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता, लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है या नहीं। ममदानी ने कहा, “मैं यहां शहर के इतिहास में पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के रूप में खड़ा हूं। मेरी मां का पूरा परिवार आज भी भारत में रहता है। जिस भारत के बारे में मुझे मेरे परिवार ने बताई है और जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं, वह एक बहुलवादी समाज और एक ऐसा धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है जो हर एक भारतीय नागरिक की हिस्सेदारी पर विश्वास रखता है।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी देश में बहिष्कार और भेदभाव की भावना पर आधारित आंदोलनों का उभरना बेहद चिंताजनक है। वह न केवल एक भारतीय-अमेरिकी होने के नाते, बल्कि एक ऐसे शहर के मेयर के रूप में भी इस तरह की विचारधारा का कड़ा विरोध करते हैं, जो हर धर्म, रंग और जाति के व्यक्ति के अस्तित्व और अधिकारों का सम्मान करता है।
25 अगस्त से शुरू हुआ तीन देशों का दौरा
बता दें कि मोहन भागवत 25 अगस्त 2026 से अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा इन देशों में सक्रिय स्थानीय संघ इकाइयों और विभिन्न संगठनों के निमंत्रण पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 25 अगस्त 2026 से अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम का दौरा करेंगे। यह दौरा वहां के स्थानीय संघों और संगठनों के निमंत्रण पर हो रहा है। यह यात्रा RSS के चल रहे शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


