PM Modi Special Message to Muslim community on Eid-Milad-un-Nabi: ईद-मिलाद-उन-नबी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को मुबारकबाद दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर मुस्लिम समाज को खास संदेश दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र अवसर समाज में एकजुटता, शांति और खुशियों को बढ़ावा देगा। साथ ही लोगों से दया और समाज के लिए कुछ करने की भावना को हमेशा मार्गदर्शक बनाए रखने की अपील की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह मौका हमारे चारों ओर एकता और खुशी को बढ़ाएगा। दया और समाज को कुछ वापस देने की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।

बता दें कि मिलाद-उन-नबी को ईद-ए-मिलाद या मौलिद के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन पैगंबर मोहम्मद की पैदाइश की खुशी और उनकी जिंदगी और तालीमात को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस्लामी रवायत के मुताबिक, पैगंबर मोहम्मद की पैदाइश करीब 570 ईस्वी में मक्का में हुई थी। यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल में मनाया जाता है। इस मौके पर पैगंबर मोहम्मद की जिंदगी, उनके पैगाम और उनकी तालीमात को याद किया जाता है।

देशभर में होते हैं धार्मिक आयोजन

भारत के मुख्तलिफ हिस्सों में मिलाद-उन-नबी के मौके पर मस्जिद और दरगाहों को रोशनी से सजाया जाता है। खास नमाज और मजहबी प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। कई जगहों पर जुलूस निकाले जाते हैं। जरूरतमंदों के बीच खाना, मिठाइयां और कपड़े भी बांटते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ओणम के मौके पर भी दी शुभकामनाएं

आज ओणम भी मनाया जा रहा है। इसे लेकर पीएम मोदी ने केरलवासियों को ओणम की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सभी को ओणम की बहुत-बहुत बधाई। यह एक शानदार त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बड़े जोश के साथ मनाया जाता है। उम्मीद है कि यह त्योहार खुशी, साथ और खुशहाली की भावना को और मज़बूत करेगा। ओणम की शुभकामनाएँ। यह एक शानदार त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बहुत जोश के साथ मनाया जाता है। उम्मीद है कि यह खुशी, साथ और खुशहाली की भावना को और बढ़ाएगा।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m