Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (25 अगस्त 2026) की खबरों में कांग्रेस की मांग- जाति जनगणना के सवाल बदलें; अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रूस में सीक्रेट लैंडिंग; कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कंगना रनौत भड़कीं; OBC क्रीमी लेयर विवाद में सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने लगाई गुहार; नितिन गडकरी बोले- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आया प्रमुख रहा।

1. कांग्रेस की मांग- जाति जनगणना के सवाल बदलें

देश में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस ने जाति जनगणना का मुद्दा एक बार फिर जोर-शोर से उठाया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जातिगत आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया को सही और व्यापक तरीके से लागू नहीं करना चाहती।

पढ़े पूरी खबर…….

2. कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कंगना रनौत भड़कीं

रक्षा बंधन के ज्वैलरी ऐड में कृति सेनन के लुक को लेकर विवाद छिड़ गया है। अब कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर कंगना रनौत भड़क गईं हैं। कंगना रनौत ने कृति सेनन से सवाल किया कि क्या आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर भाई को राखी बांधेंगी? बीजेपी सासंद ने विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज महिलाओं के पास पहनावे के कई विकल्प हैं, लेकिन त्योहारों से जुड़ी मर्यादाओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

पढ़े पूरी खबर…….

3. अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ की रूस में सीक्रेट लैंडिंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ अचानक मॉस्को पहुंचे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैटक्लिफ अमेरिकी वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान से रूस गए हैं और वहां रूसी अधिकारियों के साथ अहम बैठकें कर रहे हैं। CIA प्रमुख बनने के बाद रूस की यह उनकी पहली यात्रा है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. OBC क्रीमी लेयर विवाद में सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने लगाई गुहार

ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। मोदी सरकार ने ओबीसी क्रीमी लेयर मामले में 11 मार्च को दिए आदेश में बदलाव की मांग की। वहीं सीजेआई सूर्यकांत ने केंद्र सरकार को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। सरकार का कहना है 11 मार्च के आदेश का OBC पर बुरा असर पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जरूरी दिशा-निर्देश भी मांगा है।

पढ़े पूरी खबर…….

5. नितिन गडकरी बोले- नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आया

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने राजनीति रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी के बयान ने हलचल मचा दी है। नागपुर के कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि अब वे ज्यादा काम नहीं सकते हैं। लिहाजा नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

राहुल गांधी पर किरेन रिजिजू हुए फायरः संसद के मॉनसून सत्र में लगातार हुए हंगामे और कार्यवाही बाधित होने को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। रिजिजू ने एक लेख साझा करते हुए कहा कि संसद न तो सरकार की है और न ही विपक्ष की, बल्कि यह भारत के लोगों की संसद है। उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश कोई सजावटी प्रमाणपत्र नहीं है, जिसे बहस के बजाय हंगामा होने पर नजरअंदाज किया जा सके। (पूरी खबर पढ़े)

अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर: अमेरिका-कनाडा ट्रेड वॉर अब और गहराता नजर आ रहा है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा ने मंगलवार को अमेरिका के 700 से अधिक उत्पादों पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इनमें स्टील, घरेलू उपकरण और अन्य अमेरिकी सामान शामिल हैं। यह फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को और तेज कर सकता है। (पूरी खबर पढ़े)

UPI के 10 साल: 25 अगस्त 2016 को लॉन्च हुआ यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आज भारत की डिजिटल पेमेंट क्रांति की पहचान बन चुका है। कभी कैश के बिना घर से निकलना मुश्किल लगता था, लेकिन अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक UPI QR कोड आम हो गया है। 10 साल के सफर में UPI ने भारत के भुगतान तंत्र को पूरी तरह बदल दिया है। (पूरी खबर पढ़े)

राहुल गांधी पर भड़के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंदः मनुस्मृति (Manusmriti) विवादित देकर कांग्रेस सासंद राहुल गांधी विपक्ष के साथ-साथ हिंदू धर्मचार्यों के निशाने पर आ गए हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को चेतावनी दी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी पर भड़कते हुए कहा कि हिंदू धर्मविरोधी बयानों (Anti-Hindu statement) से बाज आएं, नहीं तो कड़ा विरोध होगा। (पूरी खबर पढ़े)

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m