Gold-Silver Import Duty Increased: सोना-चांदी खरीदना आज से महंगा (Gold-silver Price Hike) हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के 24 घंटे अंदर मोदी सरकार ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी है। सरकार के इस कदम से अब सोना-चांदी और अन्य कीमती धातुओं का आयात महंगा हो गया है। मोदी सरकार ने सोने-चांदी पर आयात शुल्क (Effective Import Duty) को 6 परसेंट से बढ़ाकर 15 परसेंट कर दिया, जो 13 मई, 2026 की आधी रात से लागू हो चुका है। सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से सोने और चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल देखा जा सकता है।

बता दें कि ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों से तेल और गैस सप्लाई नहीं होने के कारण विश्व में तेल और गैस की किल्लत हो गई है। युद्ध के कारण क्रूड ऑयल और गैस से दाम में बेतहासा बढ़ोतरी हो रही है। महंगी कीमत पर तेल और गैस आयात करने का असर विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है। इसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के अंदर दो बार देश की जनता से 7 अपील की थी। इनमें पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने और 1 साल सोना नहीं खरीदने की अपील भी थी। अब मोदी सरकार इसे लेकर एक्शन मोड में आ गई है।

केंद्र सरकार की ओर से बुधवार (13 मई, 2026) को जारी आदेश में कहा गया है कि भारत ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। यह मेटल की विदेश से खरीद पर रोक लगाने और देश के फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व पर दबाव कम करने की कोशिशों का हिस्सा है। सरकार ने मूल सीमा शुल्क (Basic Customs Duty- BCD) को बढ़ाकर 10 परसेंट कर दिया है, जिस पर 5 परसेंट कृषि बुनियादी ढांचा और विकास उपकर (AIDC) लागू है। इससे टोटल टैक्स बढ़कर 15 परसेंट हो गया है। इसी तरह से प्लैटिनम और ज्वेलरी फाइंडिंग्स (पिन, हुक) पर भी 10 परसेंट का नया शुल्क लागू होगा।

2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल

कस्टम ड्यूटी में इस इजाफे से भारत में सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं की मांग पर असर पड़ सकता है। आयात शुल्क बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का तत्काल उछाल हो सकता है। Titan, Kalyan Jewellers और Senco Gold जैसी कंपनियों के शेयरों पर बड़ा असर दिख सकता है।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड खरीदार है भारत

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड खरीदने वाला देश है। देश में हर साल करीब 700-800 टन सोने की खपत होती है, जबकि सोने का उत्पादन महज 1 से 2 टन तक ही हो पाता है। भारत गोल्ड की जरूरत का करीब 90 फीसदी आयात पर निर्भर है। सोना खरीदने के बाद इसका भुगतान डॉलर में किया जाता है। वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़े देखें तो भारत का सोने का इंपोर्ट 72 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, जो 2025 के वित्तीय वर्ष के  58 अरब डॉलर की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़ा है।

2024 के बजट में कस्टम ड्यूटी में की थी बड़ी कटौती

गौरतलब है कि भारत सरकार ने साल 2024 के बजट में सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी में बड़ी कटौती की थी। भारत सरकार ने तब सोने-चांदी और अन्य कीमती धातुओं पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया था। सरकार के इस कदम के बाद सोना-चांदी के आयात में रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला था

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m