Business Desk – Gold Silver Price Today : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है. 25 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 159200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वीकली बेसिस पर दाम की बात करें तो बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2130 रुपए तक बढ़ी. वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1950 रुपए तक महंगा हुआ.

silver-and-gold-1715261016

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत बढ़ी है. इसके पीछे कारण है डॉलर और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट. अंंतराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,570.88 डॉलर प्रति औंस पर है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की कीमत गिरकर 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो गया है. डिटेल्स फाइनल होना बाकी है. इतना ही नहीं अमेरिका और ईरान के बीच एक अंतरिम शांति समझौते का पूरा ड्राफ्ट सामने आ गया है. कहा जा रहा है कि यह ऐतिहासिक समझौता शुरुआती तौर पर 60 दिनों के लिए लागू होगा, जिसे दोनों देशों की सहमति से आगे भी बढ़ाया जा सकता है. इस दो महीने के युद्धविराम के दौरान दोनों देश परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक स्थायी समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत करेंगे.

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

  • दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 159200 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 145940 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 145790 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 159050 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
  • चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 160680 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 147290 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
  • पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 159050 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 145790 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

जानिए कहां कितनी कीमत ?

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,940 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट 1,59,200 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में भी सोने के दाम दिल्ली के बराबर ही रहे.

आर्थिक राजधानी मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,45,790 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 1,59,050 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. यही कीमतें कोलकाता और हैदराबाद में भी दर्ज की गई हैं.

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 1,45,840 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 24 कैरेट सोना 1,59,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में आज सबसे महंगा सोना दर्ज किया गया. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,290 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,680 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. लगातार बदलते अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर की चाल का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है.

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट बरकरार है. 25 मई की सुबह चांदी का भाव 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है. इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी. दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी का भाव भी बढ़ा है. यह 3.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 78.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.