गोंडा. पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर पर बड़ा बयान दिया है. उनके मुताबिक, हनुमानगढ़ी मंदिर एक मुस्लिम द्वारा बनवाया गया था और वहां एक पत्थर के शिलालेख पर इसका जिक्र भी है.

इसे भी पढ़ें- इटावा का सुमेर सिंह किला बनेगा ईको-टूरिज्म हब, 1.44 करोड़ की परियोजना से मिलेगा नया स्वरूप

‘हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई

बृजभूषण सिंह ने कहा- हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई… ऐसा कहना गलत है. लोगों को पता होना चाहिए कि यह हनुमानगढ़ी एक मुस्लिम ने बनवाई थी. वहां एक पत्थर के शिलालेख पर इसका जिक्र भी है. उनका यह बयान वायरल हो रहा है.

मंदिर का इतिहास अलग है’

बृजभूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हाल ही में की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि हनुमानगढ़ी में कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, ऐसा कहना गलत है. उन्होंने दावा किया कि मंदिर का इतिहास अलग है और लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए.

सपा-कांग्रेस ने मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया

दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर अयोध्या की पवित्र हनुमानगढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने का आरोप लगाया था. उन्होंने विपक्ष से सवाल किया कि क्या वे कभी जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करवा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- कहीं चोरी छिपाने की साजिश तो नहीं! जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई को लेकर अजय राय ने साधा निशाना, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कह दी बड़ी बात

इसी पर बृजभूषण सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर को मुस्लिम द्वारा बनवाए जाने का दावा किया है. उन्होंने CM योगी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, ऐसा कहना गलत है.