राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश के लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है। लाडली बहनों के खातों में 13 मई को राशि आएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नरसिंहपुर से 1835 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 36वीं किश्त मिलेगी।

एसपी ऑफिस में ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: रेप पीड़िता हाथ में चाकू लेकर पहुंची, बोली- ‘मेरी शादी कराओ या उसकी रुकवाओ’

योजना’ की 36वीं किश्त जारी करेंगे

दरअसल नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की 36वीं किश्त जारी करेंगे। 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी।

राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा

2023 जून में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में अप्रैल 2026 तक 35 मासिक किस्तों का सफलतापूर्वक अंतरण किया जा चुका है। मई 2026 में जारी की जा रही राशि योजना की 36वीं किश्त जारी होगी। जून 2023 से अप्रैल 2026 तक महिलाओं के खातों में कुल 55,926.51 करोड़ की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जा चुकी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m