Rajasthan News: राजस्थान में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के विकास और सुरक्षा को लेकर एक साथ कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है। इन फैसलों से न सिर्फ खनन के क्षेत्र में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी।
बाड़मेर की जमीन उगलेगी सोना, क्या है पूरी योजना?
सरकार ने बाड़मेर के पचपदरा और शेरगढ़ के नवातला व देवीगढ़ इलाके में रेयर अर्थ एलिमेंट्स यानी दुर्लभ खनिजों की खोज को मंजूरी दे दी है। करीब 207 वर्ग किलोमीटर के इस बड़े इलाके में अब मैसर्स सेन्ट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट काम शुरू करेगा। जानकारों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ क्षेत्र का नक्शा बदलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर काम भी मिलेगा।
8 जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर की तैनाती
सरकार ने प्रदेश के 8 जिलों बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, फलौदी, सलूंबर, खैरथल-तिजारा, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और ब्यावर में ‘नागरिक सुरक्षा कोर’ के गठन को हरी झंडी दे दी है। इस फोर्स का मुख्य काम आपदा और आपातकालीन स्थिति में जनता की मदद करना होगा। यानी अब किसी भी संकट के समय प्रशासन के साथ ये नई टीम भी मौके पर मुस्तैद दिखेगी।
NIA के केस अब फास्ट ट्रैक पर
प्रदेश में बढ़ते अपराध और सुरक्षा के लिहाज से सीएम ने एनआईए (NIA) मामलों के लिए अलग से विशेष न्यायालय बनाने का आदेश दिया है। इससे लंबित पड़े मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी और न्यायिक प्रक्रिया में आने वाली देरी पर लगाम लगेगी। यह फैसला राज्य की कानून व्यवस्था को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि इन फैसलों को बिना किसी देरी के धरातल पर उतारा जाए। अब देखना होगा कि इन सरकारी आदेशों का असर जमीनी स्तर पर कब तक दिखता है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

