Gopal Khemka Murder Case : पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जाने-माने बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उनके आवास के पास स्थित एक अपार्टमेंट की है, जहां जैसे ही वे अपनी कार से उतरे, घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी.
खेमका की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद इस घटना पर सियासत भी शुरु हो गई है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. वहीं अब मामले में पर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम का बयान आया है.
व्यगोपाल खेमका हत्याकांड पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिहार सरकार ने SIT का गठन किया है. जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और सरकार हर एंगल से जांच कर रही है. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और इस मामले में कार्रवाई होगी. जिन लोगों ने घटना के बाद त्वरित कार्रवाई नहीं की है, सरकार उनका भी संज्ञान लेगी.
Gopal Khemka Murder Case patna: गौरतलब है कि कारोबारी गोपाल खेमका रात लगभग 11:30 बजे वे बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे अपने अपार्टमेंट के नीचे पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या का वीडियो सामने आया है. CCTV में अपराधी गोली मारकर भागते दिख रहे हैं.

