कुंदन कुमार, पटना. Gopal Khemka Murder Case patna: गोपाल खेमका हत्या मामले में पटना पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस पूछताछ कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेमका की हत्या के बाद कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की. बैठक में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कड़ी कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए.
बैठक में नीतीश कुमार से डीजीपी विनय कुमार और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ खेमका मर्डर केस की समीक्षा की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीजीपी विनय कुमार से गोपाल खेमका के मर्डर को लेकर जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें. लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
सीएम ने कहा कि यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाय और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई करें. गौरतलब है कि कारोबारी गोपाल खेमका रात लगभग 11:30 बजे वे बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे अपने अपार्टमेंट के नीचे पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या का वीडियो सामने आया है. CCTV में अपराधी गोली मारकर भागते दिख रहे हैं.
पढ़ें गोपाल खेमका की हत्या से जुड़ी खबरें…

