गोरखपुर. सीएम योगी के शहर गोरखपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां सरेआम एक महिला से छेड़खानी हुई है. बांसगांव थाना क्षेत्र की एक महिला मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. गांव के युवक तरुण कुमार ने उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला रोज सुबह अन्य महिलाओं के साथ टहलने जाती थी. पिछले तीन-चार दिनों से युवक रास्ते में आ जाता था. वह बाइक की हेडलाइट उसके चेहरे पर जलाता था. सीटी बजाकर अश्लील गाने गाता था. इससे महिला मानसिक तनाव में थी.

इसे भी पढ़ें- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे

रास्ता रोका और जबरन बैठाने की कोशिश

सोमवार को भी वही हरकत हुई. महिला ने जब विरोध किया तो युवक भड़क गया. उसने बाइक रोककर रास्ता जाम कर दिया. अश्लील हरकत करने लगा. जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की. महिला ने जब शोर मचाया तो साथ की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं. युवक ने पीड़िता को धक्का दिया. ‘कब तक बचोगी’ की धमकी दी और भाग गया. महिला बहुत डरी हुई थी. अब उसे सुबह टहलने में भी डर लगता है.

इसे भी पढ़ें- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया

FIR दर्ज, लेकिन सुरक्षा पर सवाल

पीड़िता ने गुरुवार शाम को FIR दर्ज कराई. थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि जांच चल रही है. अब सवाल उठता है कि योगी सरकार बार-बार कहती है कि उनकी सरकार में बेटियां सुरक्षित हैं. फिर भी गोरखपुर जैसे शहर में मॉर्निंग वॉक पर ऐसी घटना हो रही है. महिलाएं घर से निकलने में डर रही हैं. सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है.