गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ (CM Yogi Janta Darshan) में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. सीएम योगी ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित गोशाला में गोसेवा भी की.

बता दें कि जनता दर्शन (CM Yogi Janta Darshan) में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है. हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.

इसे भी पढ़ें : मेरठ में मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा के ऐलान के बाद हड़कंप, केसरगंज मंडी में फोर्स तैनात

समय या स्थान में हो सकता है बदलाव

ऑनलाइन शिकायत होने से उसे पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार (CM Yogi Janta Darshan) में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.