लखनऊ। उत्तरप्रदेश में चुनावी साल से पहले नेताओं के फैंस के अजीबो गरीब किस्से सामने आने लगे हैं। मैनपुरी से समाजावादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के आजमगढ़ में जबरे फैन्स देखने को मिला है। जहां एक युवक ने अपने सीने पर डिंपल यादव का टैटू गुदवाया है।
सीने पर गुदवाया डिंपल का टैटू
दरअसल, बीते दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आजमगढ़ दौरे पर थे। जहां एक युवक ने सपा मुखिया के काफिले को रोक लिया और कहने लगा कि भईया, आपने डिंपल भाभी से मिलवाने का वादा किया था। इसी दौरान युवक ने अखिलेश के सामने शर्ट का बटन खोलकर अपने सीने में गुदवाया मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का टैटू दिखाया।
READ MORE: यादव, कुर्मी और 27 का समीकरणः ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा तीखा सवाल, जानिए मंत्री ने क्या और क्यों कहा?
घटना का वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक अखिलेश से जिद्द करता दिख रहा है कि आपने डिंपल जी से मिलवाने का वादा किया था, कब मिलवा रहे हैं? अखिलेश इस पर मुस्कुराए और युवक से कुछ देर बातचीत की। फिर वे आगे बढ़ गए।

