लखनऊ. अखिलेश यादव के पीडीए के मुद्दे पर मंत्री ओपी राजभर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी! क्या हो रहा है सपा में? आपकी पार्टी के यादव कार्यकर्ता कुर्मियों का नेतृत्व क्यों नहीं बर्दाश्त कर पा रहे हैं? गैर यादव जाति के नेता को वो क्यों नहीं सहन नहीं कर पा रहे हैं?
इसे भी पढ़ें- दवा या ‘जहर’ का जखीरा! अशोक इंटर कॉलेज में बड़ी मात्रा में मिली एक्सपायर दवाएं, आखिर कौन कर रहा मौत बांटने की तैयारी?
आगे ओपी राजभर ने कहा, चंदौली की आपकी जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल को यादवों ने मारा. बांदा में सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर पटेल को गाली दी आपके यादव विधायक ने. प्रयागराज में आपके यादव कार्यकर्ता आपकी पार्टी के विधायक संदीप पटेल का विरोध कर रहे हैं और यह सब तब हो रहा था, जब आप स्वयं प्रयागराज में मौजूद थे. धैर्य रखिए, जल्द ही अम्बेडकरनगर में भी घटना घटेगी.
आगे ओपी राजभर ने कहा, वैसे एक बात बताता हूं आपको, ध्यान से पढ़िएगा या किसी कार्यकर्ता को बोल दीजिएगा वो सुना देगा- कुर्मी बिरादरी के नेता यह जान चुके हैं कि ‘यपा’ यानी ‘यादववादी पार्टी’ में उन्हें सम्मान तो नहीं मिल सकता, उल्टा मारपीट और अपमान जरूर झेलना पड़ेगा. आपको तो पता ही होगा कि 2027 में ये क्या करेंगे! मैंने तो सब कुछ पहले ही बता दिया है.

