रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है. जिला अस्पताल से एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा पैर से मार रही है. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब कुछ ही दिन पहले जिले में एक पुजारी द्वारा एक युवक को लात मारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव जी! लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे…OP राजभर ने बोला तीखा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो से ऐसा क्या कहा?
वायरल वीडियो में जिला अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को कथित तौर पर लातों से मारकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है. दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया. इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
इसे भी पढ़ें- दवा या ‘जहर’ का जखीरा! अशोक इंटर कॉलेज में बड़ी मात्रा में मिली एक्सपायर दवाएं, आखिर कौन कर रहा मौत बांटने की तैयारी?
जिला अस्पताल की घटना पर अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार की कमी को उजागर करती है, खासकर उन लोगों के प्रति जिन्हें सबसे अधिक देखभाल और सम्मान की आवश्यकता होती है.
देखें वीडियो-

