लखनऊ. सुभसपा प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर हैं. एक बार फिर ओपी राजभर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, सुनिये, ‘राजा बाबू’ उर्फ अखिलेश यादव जी! जान रहा हूं कि आपके समर्थकों का एक वर्ग अपनी लाठी को तेल पिला रहा है, तो दूसरा चाकू और तलवार में धार. हमें मालूम है कि पिछले लगभग 10 साल से आप हम लोगों के खिलाफ अपने मन में भरकर बैठे हो. बस सरकार बदलने का सपना देख रहे रहे हो कि किसी तरह से ‘राजा बाबू’ यानी आपकी सरकार बन जाए और लाल टोपी लगाकर आपके गुंडे-मवाली-माफिया थानों को कब्जा कर लें.

इसे भी पढ़ें- दवा या ‘जहर’ का जखीरा! अशोक इंटर कॉलेज में बड़ी मात्रा में मिली एक्सपायर दवाएं, आखिर कौन कर रहा मौत बांटने की तैयारी?

आगे ओपी राजभर ने कहा, उसके बाद आपके लोग पूरे प्रदेश में PDA- ‘पीट देगा अहीर’, ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) और KDA- ‘काट देगा अहीर’, ‘काट देगा अल्पसंख्यक’ (सपाई) अभियान चालू कर दें. हमें ये पता है कि आप लोगों का सबसे सॉफ्ट टारगेट पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा जैसी बहुजन जातियां ही होंगी.

इसे भी पढ़ें- ये तानाशाही नहीं तो और क्या? रामलला का दर्शन करने पहुंचे अजय राय को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, सरकार पर बोला तीखा हमला

आगे ओपी राजभर ने ये भी कहा कि आप लोग हम लोगों को मारोगे-पीटोगे, दंगा करवाकर सपाई मुसलमानों से हमारे घरों को लुटवाओगे फिर आग में झोंक दोगे, हमारी बहन-बेटियों के साथ गलत काम करोगे. हम यह भी जानते हैं कि आपके समर्थक पिछले लगभग दस साल से हमारे घरों और जमीनों पर गिद्ध की तरह आंख गड़ाए बैठे हैं. कब्जा करने के लिए रोज हमारे घर और खेत का भाव पता कर रहे हैं. आपके समर्थक यही तो घूम-घूमकर कह रहे हैं कि बस एक मौका मिल जाए, फिर बताते हैं.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, बाकी यात्रियों का जो हाल हुआ…

ओपी राजभर ने कहा कि तो सुन लो, अखिलेश जी! हम बहुजन जातियों के लोग अपने घरों को लुटवाने, जमीनों को कब्जा करवाने, अपनों कि हत्या करवाने का मौका आपको कतई नहीं देने वाले. आप सत्रह में हारे, बाईस में पिटे अब सत्ताइस में सपा को सफाचट करेंगे. लिखकर रख लीजिए.