मथुरा. एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां यात्रियों से भरी स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 20-25 यात्री घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस घटना की जांच कर रह है.
इसे भी पढ़ें- सफर बना अंतिम सफरः ई-रिक्शा के ऊपर गिरा नीम का पेड़, चपेट में आने से 5 लोदों की मौत, मंजर देख दहल उठे लोग
बता दें कि घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना राया क्षेत्र में उस वक्त घटी, जब एक स्लीपर बस कई यात्रियों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान बस ने ओवरटेक के चक्कर में पीछे से गिट्टी से लदे ट्रेलर को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए. वहीं बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख राहगीर मौके पर इकट्ठा हो गए. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें- हत्या, दुष्कर्म और… 6 वर्षीय बच्ची का झाड़ियों में मिला शव, रहस्यमय तरीके से हुई थी लापता
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने जांच कर 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मृतकों की पहचान में जुट गई है. साथ ही घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही घटना के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.

