मयंक शर्मा, फिरोजाबाद. जिले में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज आंधी की वजह से ई-रिक्शा के ऊपर अचानक नीम का पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हुए. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- ‘बाबर’ राज नहीं ‘रामराज’ चलेगा… CM योगी का बड़ा बयान, कहा- जो विध्वंसक सोच का होगा, उसकी दुर्गति सुनिश्चित
बता दें कि घटना थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर चिडरई के पास उस वक्त घटी, जब सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा के ऊपर नीम का पेड़ गिर गया. हादसे के वक्त ई-रिक्शा में 7 सवारियां बैठी थीं. पेड़ गिरते ही रिक्शा में सवार लोग दब गए और मौके पर चीख पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण तुरंत बचाव कार्य में जुट गए. सूचना मिलते ही फरिहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी.
इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- उनकी नजर नेशन पर नहीं डोनेशन पर रहती है
वहीं हादसे में एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतकों में हरेश पुत्र साठी निवासी नगला फतेह थाना फरिहा, विष्णु पुत्र रामप्रकाश निवासी गांव ईखु थाना फरिहा, गजेंद्र पुत्र ऐदल निवासी गांव बटोलर थाना फरिहा, अमन पुत्र दिनेश निवासी गांव नगला मन्दा सकरौली थाना एटा और गंगा सिंह पुत्र बेचाराम निवासी गांव आनन्दपुर अवागढ़, एटा शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा मामला: वकीलों ने किसी भी आरोपियों का केस लड़ने से किया इनकार, चंपत राय समेत 3 को अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मारे गए सभी पांचों मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को इस दुखद घटना में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

