मुरादाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को बड़ी सौगात दी और 365 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि आज से 9 वर्ष पहले का मुरादाबाद उपद्रव, दंगों, अराजकता, अव्यवस्था के लिए जाना जाता था। विकास की कोई सोच नहीं थी लेकिन आज मुरादाबाद के पास अपना विश्वविद्यालय है।
एक्सपोर्ट हब के रूप में बना रही पहचान
सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 9 वर्ष पहले का मुरादाबाद उपद्रव, अराजकता और अव्यवस्था के लिए जाना जाता था। आज का मुरादाबाद फिर से ‘पीतल नगरी’ और ‘एक्सपोर्ट हब’ के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। आज का मुरादाबाद यहां के युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा के लिए जाना जा रहा है और आज का मुरादाबाद यहां के अन्नदाता किसानों के नवाचार के लिए अपनी पहचान बना रहा है, अब यहां की सड़कें चौड़ी हैं।
READ MORE: ‘भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- उनकी नजर नेशन पर नहीं डोनेशन पर रहती है
अब यूपी में सब चंगा
सीएम योगी ने आगे कहा कि मैं मुरादाबाद और कुंदरकी वासियों को धन्यवाद दूंगा। जिन्होंने ‘तुर्क’ को परास्त कर साबित कर दिया कि ‘बाबर’ का राज नहीं, अब ‘रामराज’ ही चलेगा। जो राष्ट्रवादी सोच का है, वह हमारा है, जो विध्वंसक सोच का होगा, मारीच और सुबाहु की तरह उसकी दुर्गति सुनिश्चित है। आज हमारा यूपी नो कर्फ्यू, नो दंगा, अब यूपी में सब चंगा है।

