कृष्ण कुमार मिश्र, जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब शादी समारोह में आई 6 वर्षीय मासूम बालिका का शव झाड़ियों में मिला। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। वहीं एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है, पुलिस जांच में जुटी है।

बच्ची रहस्यमय तरीके से हो गई थी लापता

मिली जानकारी के अनुसार उक्त थाना क्षेत्र एक गांव की निवासी महिला अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर अपनी रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी, बच्ची रहस्यमय में लापता हो गई। पहले परिवार वाले खुद काफी खोजने का प्रयास किया इसके बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर घर तलाश किया, सोमवार की सुबह सरपत के झुरमुट में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा मामला: वकीलों ने किसी भी आरोपियों का केस लड़ने से किया इनकार, चंपत राय समेत 3 को अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की जानकारी मिलते ही जफराबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामले को संदिग्ध मानते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

READ MORE: राम मंदिर चढ़ावा गबन : 13 जुलाई तक बढ़ी सभी आरोपियों की रिमांड, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हुई पेशी

पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।