अयोध्या. राम मंदिर चढ़ावा में हुई गड़बड़ी के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे. बीती देर रात दर्शन से पहले ही यूपी पुलिस ने अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया. जिसके बाद से सियासी पारा गरमा गया है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. दर्शन करने से रोकने पर अजय राय ने योगी सरकार पर करारा निशाना साधा है.

इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की मौत, बाकी यात्रियों का जो हाल हुआ…

अजय राय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, भाजपा सरकार की तानाशाही चरम पर है! उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल 30 जून को अयोध्या में प्रभु श्री राम के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था. मैं अयोध्या पहुंचा ही था कि भाजपा सरकार इतनी डर गई कि पुलिस मुझे होटल से गिरफ़्तार कर अपनी जीप में बैठाकर ले जा रहीं है.

इसे भी पढ़ें- सफर बना अंतिम सफरः ई-रिक्शा के ऊपर गिरा नीम का पेड़, चपेट में आने से 5 लोदों की मौत, मंजर देख दहल उठे लोग

आगे अजय राय ने ये भी कहा कि अयोध्या में जमीन घोटालों और चढ़ावा चोरी करने वाले इन ‘चढ़ावा चोरों’ को राम भक्तों के आने से डर क्यों लग रहा है? प्रभु के नाम पर दुकान चलाने वालों, आस्था पर पहरा देने की यह कायरतापूर्ण कोशिश निंदनीय है. हम न रुकेंगे, न झुकेंगे!