आम नागरिकों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. महंगे होते सिलेंडर और ईंधन से चोट खाई जनता के लिए सरकार ने थोड़ी मलहम लगाने का काम किया है. केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी किया है. गुरुवार को जारी सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने ज्यादा इथेनॉल वाले पेट्रोल को एक्साइज ड्यूटी से छूट देने का एलान किया है. सरकार ने ज्यादा एथेनॉल मिले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी.

सरकार ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है. सरकार आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने की बड़ी नीति के तहत अपने इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम का विस्तार कर रही है. सरकार ने ज्यादा इथेनॉल वाले पेट्रोल को एक्साइज ड्यूटी से छूट देने का एलान किया है.

सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को ‘Nil’ यानी शून्य कर दिया गया है. ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है. यह 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था. यह छूट उन ब्लेंड्स (मिश्रणों) पर लागू होगी जिन्हें आमतौर पर E22, E25, E27 और E30 कहा जाता है.

जानकारों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से भविष्य में तेल की कीमतें स्थिर रखने में मदद मिल सकती है. चूंकि एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रूप से गन्ने, मक्के और खराब अनाज से होता है, इसलिए अगर इसकी मांग बढ़ती है तो सीधे तौर पर हमारे किसानों की आमदनी में भारी इजाफा होने की गुंजाइश होगी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m