अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान पर हमले की बात कही है. मिडिल ईस्ट एक बार फिर बारूद के ढेर पर खड़ा दिखाई दे रहा है. मिडिल ईस्ट तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद आक्रामक बयान देते हुए कहा कि तेहरान ने उस समझौते पर बातचीत करने में बहुत ज्यादा समय गंवा दिया जो उसके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता था. ट्रंप ने कहा, “मिडिल ईस्ट का धमकाने वाला मर चुका है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने मंगलवार को भारतीय समयानुसार रात 2.30 बजे हमले शुरू किए.
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि ईरानियों ने होर्मुज स्ट्रेट पर पेट्रोलिंग करते समय हमारे एक बहुत एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया. इसलिए अमेरिका को तो इसका जवाब एकदम देना ही होगा. इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले शुरू कर दिए हैं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि यह मिशन ईरान की बेवजह की आक्रामकता का बराबरी वाला जवाब है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हम उन पर हमला करने जा रहे हैं, बहुत जोरदार हमला करने जा रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि ईरान की मिलिट्री पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है. उसके नेवी और एयर फोर्स जैसे महत्वपूर्ण हिस्से लगभग खत्म हो चुके हैं. ईरान ने डील पर बातचीत करने में बहुत ज्यादा समय लगा दिया. अब कीमत चुकानी पड़ेगी.
अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि हेलीकॉप्टर एक ईरानी ड्रोन से टकरा गया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई का फैसला लिया गया. दोनों देशों के बीच बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने पूरे मिडिल ईस्ट में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है.
वहीं, अमेरिका के हमलों की प्रतिक्रिया में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से ब्लॉक कर देने का ऐलान किया है. ईरान की सैन्य कमान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का ऐलान करते हुए किसी भी जहाज को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

