PoK पिछले पांच दिन से सुलग रहा है. ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में हजारों लोग महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, टैक्स नीति और प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ सड़कों पर इन दिनों व्यापक रूप से विरोध-प्रदर्शन कर रहे है. JAAC PoK विधानसभा में आरक्षित 12 ‘शरणार्थी सीटों’ को खत्म करने की मांग लंबे समय से कर रही है. JAAC को पाकिस्तान सरकार ने गैर-कानूनी घोषित कर दिया. कश्मीर प्रशासन सरकार ने JAAC के 4 नेताओं की गिरफ्तारी पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है.
JAAC एक सिविल सोसाइटी अलायंस है, जिस पर पिछले हफ्ते ही पाबंदी लगाई गई थी और यह संगठन इलाके में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के केंद्र में रहा है.
PoK में हिंसक विरोध प्रदर्शन बीच पिछले पांच दिनों में 32 मौतें और 200 से अधिक घायल हुए हैं. सरकार ने विद्रोह को कुचलने के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और भारी सुरक्षा बल की तैनाती है. कश्मीर प्रशासन ने जाइंट आवामी एक्शन कमिटी (JAAC) के 4 प्रदर्शनकारी नेताओं के ऊपर इनाम की घोषणा की है. PoK में जिन चार नेताओं पर इनाम की घोषणा की गई है उनमें शौकत नवाज मीर, उमर नजीर कश्मीरी, ख्वाजा मेहरान अरशद और सरदार अमन खान शामिल हैं.
JAAC के 4 नेताओं की गिरफ्तारी पर 1 करोड़ रुपये का इनाम रखा गया है. प्रशासन का कहना है कि इन प्रदर्शनकारी नेताओं की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को एक करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे. इन सभी की गिरफ़्तारी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी.
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी फौज की गोलीबारी में 17 बच्चे और 7 गर्भवती महिलाओं को भी निशाना बनाया गया है. JAAC के ‘मुजफ्फराबाद चलो’ आंदोलन का वहां की जनता पर जबरदस्त असर पड़ा है. दिनों दिन इस बढ़ती हुई आंदोलन को लेकर सरकार किसी भी तरह इस विद्रोह को कुचलना चाहती है. इसलिए JAAC के चार नेताओं पर सरकार ने एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर दिया है. क्योंकि ये आंदोलन उन्हीं लोगों के नेतृत्व में हो रहा है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

