महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. बीड जिले के पुरुषोत्तमपुरी में नाव हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई. गोदावरी नदी में करीब 35 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने की घटना में दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है. माजलगांव तालुका के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुरुषोत्तमपुरी में भगवान के दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई.
दो महिला श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है, जबकि एक अन्य महिला जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया गया था.
महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव तालुका स्थित पुरुषोत्तमपुरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे. गोदावरी नदी में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जा रही नाव पलटने से यह दुखद घटना हुई. नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण बीच नदी में नाव का अचानक संतुलन बिगड़ गया. इसी बीच नाव तेज धारा में फंस गई और देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई.
हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी. स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कई श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल राहत कार्य जारी है.
जिन दो महिला श्रद्धालुओं कि मौत है उनके नाम श्रीमती प्रमीला शेषराव राठौड़ (55) और श्रीमती कांताबाई ज्ञानोबा आंधले (60) के रूप में हुई है. ये दोनों सिंदखेडराजा विधानसभा क्षेत्र के बिबी गांव की रहने वाली है. जबकि सिंधुबाई मवाळ (निवासी महागांव, जिला वाशिम) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस बीच बीड के जिला कलेक्टर विवेक जॉनसन ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की पूरी जानकारी ली है. पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उपविभागीय अधिकारियों SDO को घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

