प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी 10 जून 2026 को नया इतिहास रच दिया. देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने पर एनडीए की आज मेगा मीटिंग दिल्ली के भारत मंडपम में हो रही है.
बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का अवसर भगवान की विशेष कृपा और सौभाग्य से ही मिलता है.
भारत मंडपम में होने वाली बैठक में भाजपा और एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सीएम, डिप्टी सीएम, समेत प्रमुख नेता को प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे हैं.
भारत मंडपम में NDA सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं PM मोदी:

बैठक को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा ने कहा कि आप सभी ने इस दिन को मेरे लिए सचमुच यादगार बना दिया है. मैं अभिभूत और बेहद आभारी हूं.
मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने तीसरे कार्यकाल में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ‘आगे बढ़ते रहो’ के मंत्र का पालन करते हुए और इस राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखते हुए मैंने अपने जीवन में यह कभी नहींसोचा था कि यह मुकाम हासिल कर पाऊंगा.
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर NDA परिवार के सदस्यों से आगे कहा कि, ये सब आपलोगों की आत्मियता और उदारता है क्योंकि मैं इस यात्रा को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानता हूं. NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया है. PM मोदी ने कहा कि साल 2014 में जब NDA की जीत हुई थी तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक नई आशा का उदय हुआ है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

