ममता बनर्जी का साथ छोड़ने वालों सांसदों के बारे में अभी तक सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे थे लेकिन अब पूरी लिस्ट आ चुकी है कि कौन-कौन TMC के खेमेँ में से निकल रहा है. टीएमसी के उन 19 सांसदों की लिस्ट सामने आ गई है, जिन्होंने बगावत की है. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम सायोनी घोष और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का है. इसके अलावा यूसुफ पठान का नाम भी लोगों को चौका रहा है.
पश्चिम बंगाल में चुनावी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बिखर गई है. 60 से ज्यादा विधायकों के बाद टीएमसी के सांसदों ने भी बगावत कर दी है.
TMC में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें पार्टी के सभी 19 बागी सांसदों के नाम हैं. हालांकि, बगावत करने वाले नेताओं का दावा था कि 20 से ज्यादा सांसद हैं. लेकिन अभी जो वर्तमान में लिस्ट सामने आई है, उसमें 19 सांसदों के नाम है.
काकोली घोष (बारासात)
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
खलीलुर रहमान (जंगीपुर)
यूसुफ पठान (बहरामपुर)
अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
बापी हलदार (मथुरापुर)
सायोनी घोष (जादवपुर)
माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
मिताली बाग (आरामबाग)
दीपक अधिकारी (घाटाल)
कालीपद सोरेन (झाड़ग्राम)
जून मालिया (मेदिनीपुर)
अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
डॉ. शर्मिला सरकार (बर्धमान पूर्व)
शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
असित कुमार माल (बोलपुर)
शताब्दी रॉय (बीरभूम)
रचना बनर्जी (हुगली)
इसमे सबसे ज्यादा हैरान करने वाला नाम सयोनी घोष का है. बंगाल चुनाव में प्रचार के दौरान सयोनी घोष सबसे ज्यादा चर्चा में रही थीं. कभी बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार शत्रुघ्न जब से टीएमसी गए, तब से दीदी के कट्टर समर्थकों में रहे हैं.
यूसुफ पठान दो दिन पहले तब सुर्खियों में आए जब खबर फैली कि उन्हें ममता दीदी के लिए बहरामपुर सीट छोड़ने के लिए कहा गया है.
3 दिन दिल्ली में बिताकर आज ही ममता कोलकाता लौटी हैं. अभी तक सुनने में यही आया है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद टीएमसी का कांग्रेस में विलय हो सकता है, पर इसका अभी तक कहीं से कोई सटीक सूचना नहीं मिली है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

