वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर। पीएससी की चयन प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों और चयन में कथित पक्षपात के आरोपों के कारण युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था से भरोसा डगमगा गया था। अब सरकार के पौने तीन साल के कार्यकाल में युवाओं का विश्वास बहाल हुआ है। यह बात छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कही।
यह भी पढ़ें : पॉवर सेंटर : स्टार्ट अप… घाघ नेता-अफसर…. प्राइस टैग… कबाड़… लूट… फाइव स्टार दावत… गुरू… – आशीष तिवारी
बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुंना’ कार्यक्रम में विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार युवाओं के भविष्य के प्रमुख आधार हैं। लंबे समय तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यदि अवसर पहले से तय होने का अहसास हो, तो उनका मनोबल टूटता है।
उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पीएससी के दो परिणामों के बाद चयनित युवाओं में आत्मविश्वास नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में मुफ्त प्रशासनिक सेवा और पीएससी कोचिंग शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आर्थिक स्थिति प्रतिभाशाली युवाओं की राह में बाधा न बने। युवाओं के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
तोमर ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए युवा रत्न और खेल रत्न सम्मान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जहां युवा अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ सके।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

