पंजाब सरकार ने 12 फरवरी को सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के कारण सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में पूरे दिन का अवकाश घोषित किया है। साथ ही मांस विक्रय पर भी मनाही होगी।
दुकानें बंद रखने के आदेश
जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के संबंध में जिला प्रशासन ने 12 फरवरी को शोभायात्रा के रास्ते व धार्मिक स्थानों पर मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाई है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने यह आदेश जारी किए हैं। 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश उत्सव और 11 फरवरी को अलग अलग धार्मिक संगठनों की तरफ़ से शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

11 और 12 फरवरी बंद रहेंगी मांस और शराब की दुकानें
इस धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जालंधर में उक्त आयोजन के दौरान शोभायात्रा मार्ग और धार्मिक समारोह स्थल के पास 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है।
- PoK-अफगान बॉर्डर के पास चीन ने बसाया नया शहर, भारत ने कहा-इन प्रयासों से नहीं बदलेगी सच्चाई
- LSG vs GT IPL 2026: गुजरात ने लखनऊ को उसी के घर में दी पटखनी, 7 विकेट से जीता मुकाबला, कप्तान गिल और बटलर के अर्धशतक
- जिस मां की अर्थी को कंधा देने निकला था बेटा, खुद उसी के साथ पंचतत्व में हुआ विलीन
- पूर्व जिला पंचायत CEO की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी की कोशिश, वनरक्षक को लग्जरी सोफे का दिया लालच, FIR दर्ज
- UP में विकास की बयारः योगी सरकार 49 बस स्टेशनों का करेगी विश्वस्तरीय पुनर्विकास, PPP मॉडल पर फेज-2 परियोजना को मंजूरी
