दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के साईंखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को एक महिला सफाई कर्मचारी के द्वारा इंजेक्शन और बोतल लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सरकारी अस्पताल में सफाई महिला कर्मचारी के द्वारा मरीजों को इंजेक्शन और बोतल लगाने का यह वीडियो जब वायरल हुआ तो लोगों के सामने सरकारी स्वास्थ्य महकमे की व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई।
READ MORE: भोजशाला फैसले का श्रेय लेने की होड़ ? हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस का दावा- हमारी याचिका पर आया ऐतिहासिक निर्णय, सर्वे से लेकर सुप्रीम कोर्ट में अग्रणी भूमिका
इस वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। एक ऐसे कर्मचारियों के द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसे इस बारे में कोई ज्ञान ही नहीं है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर इन मरीजों का भगवान ही मालिक है। वहीं इस पूरे मामले में जब छुट्टी पर गए जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर संज्ञान लिया जाएगा और मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

