तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आ ही गया. तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. अभिनेता से नेता बने थलापति विजय (C. Joseph Vijay) की ताजपोशी का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। राज्यपाल आर.एन. रवि (या राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर) ने अंततः TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए अनुमति (न्योता) दे दी है।

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. वीसीके और आईयूएमएल के बिना शर्त समर्थन के बाद टीवीके के पास 120 विधायक हो गए हैं, जो बहुमत के आंकड़े से दो अधिक है. कांग्रेस और वामदलों ने भी विजय को समर्थन दिया है.

विजय की टीवीके (TVK) ने 234-सदस्यीय विधानसभा में VCK (Viduthalai Chiruthaigal Katchi) और IUML (Indian Union Muslim League) के बिना शर्त समर्थन के बाद 118 से अधिक विधायकों का जादुई आंकड़ा जुटा लिया है। विजय ने शनिवार शाम तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करके उन्हें 120 विधायकों के समर्थन वाला पत्र सौंपा. इसके बाद राज्यपाल ने विजय की पार्टी TVK को तमिलनाडु में सरकार गठन की हरी झंडी दे दी.

इसके साथ ही चार दिनों से जारी राजनीतिक असमंजस खत्म हो गया. तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके के नेतृत्व वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण कल होगा.

विजय के रविवार, 10 मई 2026 को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की प्रबल संभावना है। अभिनेता से राजनेता बने विजय कल सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, विजय शपथ ग्रहण का समय बदलवाना चाहते थे, लेकिन उनके ज्योतिषी ने सुबह 10 बजे का समय शुभ बताया.

बताया जा रहा है कि इसी वजह से राज्यपाल के साथ उनकी बैठक करीब दो घंटे तक चली. इस दौरान विजय लगातार अपने ज्योतिषी से फोन पर संपर्क में थे.

इससे पहले विजय लगातार तीन दिनों तक राज्यपाल से मुलाकात के बावजूद सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों का समर्थन नहीं दिखा पाए थे. बहुमत के लिए विधायकों की संख्या पूरी नहीं होने के चलते उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की ओर सरकार गठन का न्योता नहीं मिला था.

टीवीके के 107, कांग्रेस के 5, वामदलों के 4 और वीसीके-आईयूएमएल के 2-2 विधायकों के समर्थन से विजय के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है, जो बहुमत के आंकड़े से 2 ज्यादा है. वीसीके ने भले ही बिना शर्त समर्थन दिया हो, लेकिन पार्टी नेता वन्नी अरसु ने स्थानीय मीडिया से कहा कि सरकार में शामिल होने को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m