रणधीर परमार, छतरपुर। जिले के भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी खेरा के पास बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है। ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से मटर बेचकर पिकअप वाहन से वापस लौट रहे एक गल्ला व्यापारी को दो नकाबपोश बदमाशों ने रास्ते में रोककर लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और कट्टे की बट से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी व्यापारी से ₹1,70,000 नकद से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।
जिला अस्पताल रेफर
घटना के बाद पीड़ित व्यापारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में घुवारा उपथाना पहुंचा और पुलिस को मामले की आपबीती सुनाई। पुलिस ने व्यापारी की हालत को देखते हुए तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।
MP में फिर एक्टिव हुआ स्ट्रांग सिस्टम: पूर्वी हिस्से में जमकर बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
ललितपुर से मटर बेचकर लौट रहा था व्यापारी
पीड़ित व्यापारी के अनुसार, वह बड़ामलहरा से मटर लेकर ललितपुर बेचने गया था। बिक्री के बाद जब वह पिकअप वाहन से वापस लौट रहा था, तभी नदी खेरा के पास दो नकाबपोशों ने गाड़ी को जबरन रुकवा लिया और घेरकर हमला कर दिया। बदमाशों ने सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंचाईं और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले।
पुलिस ने शुरू की तलाश
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश तेज कर दी है।
20 अगस्त महाकाल भस्म आरती: अष्टमी पर भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार; यहां कीजिए दर्शन
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

