MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हुआ है। पूर्व हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट है। आज टीकमगढ़, छतरपुर समेत पांच जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है।

18 से 24 अगस्त तक बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, 18 से 24 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। 19 अगस्त को विंध्य और महाकौशल में भारी से अति भारी बारिश हुई। 20 से 24 अगस्त के दौरान बारिश का असर धीरे-धीरे मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम के आज कई कार्यक्रम, अब वाट्सएप से होगी खाद की बुकिंग, डिजिटल होगी नल-जल व्यवस्था की निगरानी, टैक्सी चालकों की हड़ताल खत्म, ग्वालियर की पंचायतों में विशेष शिविर

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज गुरुवार को सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना जिले में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने के आसार है। वहीं छिंदवाड़ा, विदिशा, सतना नर्मदापुरम, दतिया, भिंड, रायसेन, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर और कटनी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

अब तक 23 इंच बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से अब तक 23 इंच बारिश हो चुकी है। जो कि सामान्य से 3.1 इंच कम है। इस अवधि में 26.1 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 14 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। 39 जिलों में सामान्य से 4 से 58% तक कम बारिश हुई है। 16 जिलों में औसत से ज्यादा पानी गिरा। कई जिलों में अब भी बारिश की कमी है। वहीं भोपाल में अगस्त में बारिश ने रिकॉर्ड बनाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m