गुरुद्वारे में सेवा करने आई 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। यह कुकर्म कोई और नहीं बल्कि ग्रंथी ने किया है, वह उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना सदर पटियाला में ग्रंथी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित मौजूदा समय में 31 वर्ष की है वह अब अपनी शिकायत दर्ज की है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ग्रंथी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर उसने बार-बार दुष्कर्म किया। अब आरोपित उसे घर से भागकर शादी करने के लिए मजबूर कर रहा है, जिससे वह परेशान होकर यह शिकायत थाने में जाकर कर दी है।

पीड़िता को गर्भपात कराना पड़ा था
पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी गांव के गुरुद्वारा साहिब में बतौर ग्रंथी था। उस समय पीड़िता की उम्र 15 वर्ष थी। आरोपित उसे दरबार साहिब में पाठ भी सिखाता था। एक दिन सेवा के बहाने वह उसे अपने कमरे में ले गया और जूस पीने को दिया, जिसे पीने के बाद उसे नींद आने लग गई।
कुछ समय बाद आरोपित ने कहा कि उसके साथ संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया है। किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। वर्ष 2009 में वह गर्भवती हो गई और ग्रंथी के माता-पिता ने गर्भपात भी करवा दिया।
- ‘किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं…’, CM धामी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, कहा- लैंड फ्रॉड के मामलों पर कठोर कानून बनाएं
- पुणे पोर्श हिट एंड रन केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मृतिका का परिवार हैरान, गवाहों को धमकाने की जताई आशंका, 3 आरोपियों को मिली है जमानत
- दुतकैया हिंसा : हिंदू संगठनों ने मेले के दिन हुई वारदात पर उठाए सवाल, हिंसा के पीछे साजिश का लगाया आरोप
- नकली कफ सिरप कांड से एक और मौत, मासूम हर्ष यादव ने तोड़ा दम, 3 महीने से चल रहा था इलाज
- CM धामी ने ‘जलमभूमि’ फिल्म के पोस्टर का किया विमोचन, कहा- ऐसी फिल्मों से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है


