अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिस मां ने बेटे को जन्म दिया, उसी बेटे ने लालच में मां की जिंदगी छीन ली, खेत के बीच बने सुनसान घर में 55 साल की विधवा प्रेम बाई अहिरवार अकेली थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि मौत बाहर से नहीं, बल्कि अपने ही घर से आने वाली है। फावड़े से सिर पर एक के बाद एक वार कर मां की हत्या कर दी गई। पुलिस के सामने था एक ब्लाइंड मर्डर, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई अपनों पर आकर ठहर गई,आखिर संपत्ति, नगदी और जेवर के लालच में बेटे ने मां को क्यों मार डाला, सीधी पुलिस ने इस खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश कर आरोपी बेटे कौशल अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE: रात के अंधेरे में कत्ल: खेत के बीच बने घर में विधवा महिला की खौफनाक हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट… हत्यारा कौन?
खेत के बीच बने घर में अकेली रह रही 55 वर्षीय विधवा महिला प्रेम बाई अहिरवार की हत्या की गुत्थी आखिरकार सीधी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके ही बेटे कौशल अहिरवार ने संपत्ति, नगदी और जेवरात के लालच में की थी। आरोपी ने मां के सिर पर फावड़े से कई वार कर उनकी जान ले ली और मौके से फरार हो गया था।
मामला सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन के बाहा टोला का है। प्रेम बाई अहिरवार, पति स्वर्गीय राम नारायण अहिरवार, अपने खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं, उनके पति शिक्षक थे और वर्ष 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी, बताया जा रहा है कि पति की मौत के बाद प्रेम बाई खेत में ही मकान बनाकर रहने लगी थीं. परिवार में उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में कार्यरत है, जबकि छोटा बेटा देवशरण गांव के पुराने मकान में अलग रहता है।
READ MORE: फोन पर किससे कर रही थी बात? शक्की मिजाज पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर किया लहूलुहान, पुलिस ने दर्ज किया केस
18 सितंबर की दरमियानी रात प्रेम बाई की घर में हत्या कर दी गई,सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस की जांच हत्या की कड़ी को परिवार तक ले गई।
जांच में पुलिस को बेटे कौशल अहिरवार पर संदेह हुआ, पूछताछ में कथित तौर पर हत्या की वजह मां की संपत्ति, नगदी और जेवरात का लालच सामने आया, पुलिस के अनुसार, कौशल ने फावड़े से मां के सिर पर कई वार कर हत्या की थी।
बताया जा रहा है कि आरोपी कौशल के पिता शिक्षक थे और उनकी मृत्यु के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, जिसके तहत वह स्कूल में भृत्य के पद पर पदस्थ था,पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल फावड़े सहित अन्य साक्ष्यों को जुटाकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



