मयंक श्रीवास्तव, अयोध्या. समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से 26 सितंबर को अयोध्या में PDA व्यापारी सम्मेलन का बड़ा आयोजन किया जाएगा. यह सम्मेलन शहर के गुलाबबाड़ी स्थित सपा कार्यालय लोहिया भवन में होगा, जिसमें पूरे मंडल से व्यापारी शामिल होंगे.सम्मेलन में समाजवादी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
सम्मेलन को लेकर सपा नेताओं ने लोहिया भवन में प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पांडे उर्फ बबलू पंडित और महानगर अध्यक्ष शक्ति जायसवाल ने व्यापारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.नेताओं ने कहा कि GST, ऑनलाइन व्यापार और टैक्स के बढ़ते बोझ से व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान है. सरकार की नीतियों से छोटे और मझोले व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है.
इसे भी पढ़ें : सीएम योगी का ‘जनता दरबार’: हर फरियादी के चेहरे पर दिखी राहत, अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने दिया अल्टीमेटम
2027 को लेकर बड़ा दावा
सपा नेताओं ने दावा किया कि व्यापारी समाज अब समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में व्यापारी अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत से साथ देंगे.


