गुजरात में एक बार फिर प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की साजिश की खबर सामने आई है। राजधानी गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय ‘श्री कमलम’ (कोबा कार्यालय), अहमदाबाद के केंद्रीय कार्यालय और विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद राज्य भर के प्रशासनिक और सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस धमकी भरे ईमेल में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, बीजेपी के प्रमुख दफ्तरों और सोमनाथ मंदिर का विशेष रूप से जिक्र किया गया है। ईमेल प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वायड की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
अहमदाबाद स्थित बीजेपी दफ्तर और सोमनाथ मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर जांच बढ़ा दी गई है और आने-जाने वाले श्रद्धालुओं व आगंतुकों की बारकी से चेकिंग की जा रही है।
साइबर क्राइम सेल और राज्य की खुफिया एजेंसियां अब ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस करने में जुट गई हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह संदेश कहां से भेजा गया था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे किसी की शरारत या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा मानकर दोनों पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन ने लोगों से पैनिक न होने व शांति बनाए रखने की अपील की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



