अहमदाबाद/गांधीनगर: गुजरात में एक बार फिर मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को राज्य के 224 तालुकों में तेज बारिश दर्ज की गई। अहमदाबाद शहर में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे के बीच महज़ 5 घंटों में औसतन 3 इंच बारिश हुई, जिससे बोपल, वासणा, मकरबा और सरखेज जैसे क्षेत्रों में भारी जलभराव हो गया। शहर में सबसे अधिक बारिश बकरोल (4.40 इंच) और नवरंगपुरा, मकरबा, वासणा, सरखेज में सवा चार इंच दर्ज की गई। इस बारिश के साथ ही अहमदाबाद में सीजन की शत-प्रतिशत यानी औसतन 35 इंच बारिश पूरी हो चुकी है।
अंबाजी और गीर सोमनाथ में नदियां लबालब
राज्य के गीर गढड़ा और अरवल्ली के मेघरज में 3 इंच से अधिक बारिश हुई, जबकि 68 तालुकों में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा। गीर सोमनाथ और अमरेली जिलों में नदियां और चेकडैम लबालब भर गए हैं। उधर पाटन जिले के राधनपुर में सैफी मोहल्ले स्थित मस्जिद की मीनार पर आकाशीय बिजली गिरने से क्षति पहुंची, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
राज्य में 8% कम बारिश, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक सीजन की कुल 24.28 इंच (616.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश (26.53 इंच) से करीब 8% कम है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में अब भी 23% बारिश की कमी है। मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों के दौरान राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



