अहमदाबाद: गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति (VC) डॉ. नीरजा गुप्ता एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई हैं। उन पर विदेश यात्राओं के दौरान विश्वविद्यालय के सरकारी कोष से महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स खरीदने, करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं और अपने पद का दुरुपयोग करने के बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

ताज़ा जानकारी के मुताबिक, डॉ. गुप्ता पर अमेरिका और दुबई यात्रा के दौरान लाखों रुपये के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स—जैसे आईलाइनर, लिपस्टिक, मेकअप ब्रश इत्यादि—खरीदकर उनके बिल विश्वविद्यालय प्रशासन पर मढ़ने का आरोप है। इसके अलावा, सरकार से मिले 40 करोड़ रुपये के अनुदान में भारी वित्तीय गड़बड़ी और लाखों रुपये अपने बेटे के बैंक खाते में ट्रांसफर कराने की भी जांच की जा रही है।

पूर्व VC पर यह भी आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए मनमाने ढंग से प्राध्यापकों को लाखों रुपये का वेतन बांटा और खुद के लिए एक अतिरिक्त पद का सृजन कर विश्वविद्यालय कोष से प्रति माह सवा चार लाख रुपये का अतिरिक्त वेतन उठाया।

गुजरात विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो. जगदीश जोशी ने बताया कि इन तमाम आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए गुजरात हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दीपक व्यास को जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यायमूर्ति दीपक व्यास पूरे मामले और दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में पूर्व कुलपति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।


Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें