एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले की साईं सिटी कॉलोनी में 58 वर्षीय पंचायत सचिव मुकुट भार्गव मृत अवस्था में मिले, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ख्यावदा पंचायत में पदस्थ भार्गव मंगलवार शाम से लापता थे। उनका फोन बंद होने के बाद परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। 

READ MORE: नर्मदापुरम में पोषण आहार सप्लाई ठप: अनुबंध खत्म होने से 3 जिलों में मंडराया कुपोषण का खतरा, 5,600 से अधिक बच्चे प्रभावित 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां वे मृत अवस्था में पड़े मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार सुबह जांच पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में कुछ लोगों के नाम लिखे होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

READ MORE: जिसके हाथ में थी सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी ने कर दिया कांड, इंदौर में जर्मन महिला से गार्ड ने की छेड़छाड़

कॉल रिकॉर्ड, लेन-देन और संभावित विवाद के बिंदुओं की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मृतक तनाव में थे और घटना से पहले किसी से विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असल कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस ने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच जारी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m