अविनाश श्रीवास्त, रोहतास। कल सावन के पवित्र माह का अंतिम सोमवारी है, जिसे लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है। कैमूर पहाड़ी पर स्थित गुप्ता धाम जाने वाले कांवरियों एवं गुप्ता धाम शिवालय पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि पर्यटन विभाग तथा जिला प्रशासन के सहयोग से पहली बार इस तरह का आयोजन होने जा रहा है।
पर्यटकों और शिव भक्तों में खुशी की लहर
हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम भी काफी उत्स उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, यह काफी अच्छी बात है। क्योंकि उनके क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। पहली बार इस तरह के कार्यक्रम से स्थानीय लोग भी काफी गदगद है। खासकर गुप्ता धाम जाने वाले पर्यटकों और शिव भक्तों में खुशी की लहर है। पहली बार यहां हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से होगी फूलों की बारिश
चुकी सावन का कल अंतिम सोमवारी है और सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर शिव भक्त कांवरियों की काफी भीड़ रहेगी। ऐसे में हेलीकॉप्टर से पहली बार पुष्प वर्षा किया जाएगा। जिससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लोगों की नजर इस ओर आकर्षित होगी। इसके लिए जिला स्तर से सभी तैयारी कर ली गई।
बता दें की सावन में पहाड़ी के चेनारी के इलाके में गुप्ता धाम में गुफा में महादेव का जलाभिषेक होता है। प्रत्येक सोमवारी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे में सावन के अंतिम सोमवारी को इस बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
ये भी पढ़ें- ‘मोदी जी कल मेरे सपने में आए थे’, चीनी की बढ़ी कीमतों पर आईपी गुप्ता ने कसा तंज

