IP Gupta: सहरसा विधायक और राजद के सहयोगी इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के प्रमुख आईपी गुप्ता ने चीनी की बढ़ी कीमतों को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। दरअसल कल शनिवार को आईपी गुप्ता अचानक जमुई परिसदन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि,कल रात मेरे सपने में मोदी जी आऐ थे। हमसे बोले की वत्स पता है न, चीनी की कीमत बढ़ा दिया हूं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आईपी गुप्ता लुंगी, हाफ शर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए नजर आए, उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।
‘मोदी जी कल मेरे सपने में आए थे’
आईपी गुप्ता ने पीएम मोदी पर कंद कसते हुए कहा कि, मोदी जी कल रात मेरे सपने में आए थे। उन्होंने हमसे कहा कि वत्स हमने चीनी का दाम बढ़ा दिया है। चीनी का दाम 70-75 रुपए किलो कर दिया हूं। इससे देश का रेवेन्यू बढ़ेगा, गरीब और कमोजर होगा, तब न मेरी तानाशाही चलेगी।
जस्टिफिकेशन के लिए AI फैक्ट्री वाला डाटा तैयार
आईपी गुप्ता ने आगे कहा कि, जब मैंने मोदी जी से पूछा कि आपने चीनी का दाम तो बढ़ा दिया, लेकिन इसका जस्टिफिकेशन कहां से देंगे? आप लोगों को कैसे बताएंगे की इथेनाल का पेट्रोल बेचने के लिए चीनी का दाम बढ़ा दिए है? इसपर मोदी जी ने कहा कि, इसके लिए हमने बोल दिया है, वो जो मेरा सोशल मीडिया है, AI की फैक्ट्री वाला एक डाटा तैयार कर रहा है कि देश में हर 10 घर में या 10 में से एक आदमी डाइबिटीज (शुगर) का मरीज है, तो वो चीनी खा ही नहीं रहा है। यही जस्टिफिकेशन लोगों को बताया जाएगा।
श्रवण कुमार और विजय सिन्हा पर कसा तंज
इस दौरान आईपी गुप्ता ने बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और विजय कुमार सिन्हा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, श्रवण कुमार तो मंत्री लगते भी नहीं है, उन्हें कोई सिरियसली नहीं लेता है। हालांकि विजय सिन्हा काफी जिम्मेदार राजनेता है, लेकिन पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों बयान दिया। उन्होंने कहा कि, विजय सिन्हा के बयान को लेकर ही मैं काफी चिंतित था। इसलिए ही पीएम मोदी हमारे सपने में आए थे।
चीनी की बढ़ी कीमत पर मंत्री का बयान
दरअसल देश समेत प्रदेश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर हाहाकार सा मचता दिख रहा है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। इस मुद्दे पर, जब पत्रकारों ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर मंत्री विजय कुमार सिन्हा से सवाल किया तो उन्होंने कहा था कि, यदि चीनी की कीमत बढ़ती है, तो हमारे किसानों को इससे फायदा ही होगा। किसानों को यदि फायदा होता है, तो उससे मुझे बहुत खुशी होगी।
वहीं, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि, आजकल लोग चीनी कम खा रहे हैं। शुगर की बीमारी हो रही है। यही यही कारण है कि लोग मिठाई एवं चीनी का कम उपयोग कम करते हैं। इसीलिए देश में यदि चीनी की कीमत बढ़ रही है, तो उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- ‘नहीं लेने देंगे निर्दोषों की बलि’, तेजस्वी ने रोशन यादव मौत मामले में NHRC को लिखा पत्र

