गुरदासपुर. गुरदासपुर के हनुमान चौक इलाके में बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है, जिसमें सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए. जहां सिलेंडर फटा वहां प्रवासी मजदूर रहते थे, उनका क्वार्टर था जहां वह रहतें थे. धमाका इतना भयानक था कि सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए वही, लोगों को भी खासी चोट लगी है.
खबर है कि मंगलवार शाम सिलेंडर से गैस लीक होने के बाद धमाके हुए जिसमें दो बच्चों समेत 8 लोग झुलस गए. घायलों को आसपास के लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. जानकारी देते हुए घायल दिवाकर कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हनुमान चौक के पास किराए के मकान में रहता है और मिस्त्री का काम करता है, उन्होंने बताया कि शाम के समय उनकी पत्नी मन्नू कुमारी रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन गैस चूल्हा नहीं चल रहा था. चूल्हे को चलाने और ठीक करने की कोशिश के दौरान अचानक गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया.

धमाके में दिवाकर कुमार, उनकी पत्नी मन्नू कुमारी, दो बच्चों समेत कुल 8 लोग झुलस गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए. लोगों की सहायता से सभी घायलों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया.दो बच्चों को आग से अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
- CM साय ने रायपुर में 125 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी प्रथमेश हॉस्पिटल का किया शुभारंभ, मरीजों को मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं
- जमुई के गिद्धौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- फिर खूनी साबित हुआ चीनी मांझा! साड़ी कारोबारी की गर्दन कटने से मौत, दूसरे की कटी उंगलियां
- गंदे पानी और इल्ली वाला खाना! भोपाल के कन्या छात्रावास में मचा बवाल, खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने
- Haryana Top News : हरियाणा में 15 पुलिस अधिकारियों के तबादले, नवदीप विर्क को नई जिम्मेदारी, अग्रोहा धाम की खुदाई के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर, जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई को लेकर हरियाणा में राजनीतिक विवाद समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

