गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर के काहनूवान रोड पर निहंग सिंह ने जोरदार हंगाम किया, वह एकजुट होकर दो मीट की दुकानों पर पहुंच गए और वहां बिकने वाले हलाल मांस को लेकर घोर आपत्ति की. निहंग का आरोप है कि दुकानदार ने लोगों को यह नहीं बता है कि वहां हलाल मांस बिकता है, दुकानों के बाहर यह लिखकर नहीं लगाया गया था कि यहां हलाल मांस बेचा जा रहा है, इससे लोगों में भरम का माहौल बना हुआ है.
निहंग सिंहों का कहना था कि सिख और हिंदू धर्म के लोग हलाल मांस नहीं खाते और इस इलाके में मुस्लिम आबादी भी न के बराबर है. उनका कहना था कि ऐसे में इन लोगों को इस इलाके में हलाल मांस की दुकान नहीं खोलनी चाहिए थी.निहंग सिंहों ने यह भी कहा कि उनके अनुसार, मुस्लिम धर्म के अलावा अन्य धर्मों में हलाल मांस खाने की अनुमति नहीं है.
निहंग सिंहों ने कहा कि अगर दुकान खोल ही ली गई है तो दुकानदारों को बाहर स्पष्ट रूप से लिखकर लगाना चाहिए कि यहां हलाल मांस बेचा जा रहा है, ताकि ग्राहकों को इसकी जानकारी रहे और वे अपनी पसंद के अनुसार मांस खरीद सकें.
पंथ अकाली गुरु नानक दल मड़ियांवाला के बाबा सलविंदर सिंह और अन्य निहंग सिंहों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकान के बाहर स्पष्ट रूप से लिखा जाए कि यहां हलाल मांस बिकता है. इसके बाद दुकानदारों ने उनकी बात मान ली, जिसके बाद निहंग सिंह संतुष्ट होकर वहां से चले गए.
- भाजपा बताए, उत्तराखंड में आखिर… अंकिता भंडारी के वकील को धमकी मिलने पर भड़के यशपाल आर्य, सरकार पर साधा निशाना
- ‘आउट ऑफ सिलेबस’ पेपर से भड़के लॉ स्टूडेंट्सः कुलपति आवास के सामने दिया धरना, परीक्षा का किया बहिष्कार
- बेटे को जन्म देने के 24 घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज में लापरवाही का आरोप
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बिहार में सियासत तेज, श्याम रजक की बधाई, तो भाई वीरेंद्र ने सरकार पर बोला तीखा हमला
- सरकारी दावों की खुली पोल! कच्चा मकान ढहा तो गौशाला के टीन शेड में गुज़र-बसर करने को मजबूर बुजुर्ग आदिवासी महिला, नहीं मिला PM आवास



