किसान नेता गुरनाम सिंह की हुई रिहाई, शंभू बार्डर ने हटने लगे किसान
शंभू। शंभू बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अहम खबर सामने आई है. पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह को रिहा कर दिया है, जिसके बाद वहीं, सीमा पर तैनात किसान शंभू बॉर्डर से वापस लौटने लगे हैं. धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है और जल्दी यातायात सामान्य सामान्य होने की संभावना है. गुरनाम की रिहाई के बाद किसान नेता में खुशी की लहर है.
आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था, आज उन्हें रिहा कर दिया है. उनकी रिहाई के साथ ही किसानों का हौसला और बुलंद नजर आ रहा है.
मांगी गई यह मांग
मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर सैकड़ों की तादाद में किसान एक बार फिर से इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ विरोध जताया. बॉर्डर पर बढ़ते तनाव और किसानों के जमावड़े को देखते हुए शंभू बार्डर में बड़ी संख्या में पुलिस टीम तैनात की गई. हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के साथ मुलाकात की और उनके साथ अहम मुद्दों पर बातचीत की. इस बीच दो मांगों को माना गया, पहली गुरनाम सिंह चढ़ूनी को रिहा करना और दूसरी केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात. इसके बाद शंभू पर डेट किसान धीरे धीरे घर वापसी कर रहे हैं, और माहौल शांत होता नजर आ रहा है.
- ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: ऑस्ट्रेलिया से छिना नंबर-1 का ताज, 10 साल बाद यह टीम टॉप पर पहुंची
- 18 साल के रेहान और उसके चाचा को इलेक्ट्रिक बस ने कैसे मारी टक्कर? 10 मीटर दूर जा गिरे दोनों, जानिए पूरा मामला
- दीपावली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! इंदौर में 15 दुकानों की जांच, 54 सैंपल लिए
- अनजान राहगीर को लिफ्ट देना पड़ा महंगा, रास्ते में घात लगाए बैठे थे दोस्त, रोककर बाइक सवार की जमकर की पिटाई
- 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में जेजेपी की स्थापना दिवस रैली, दिग्विजय चौटाला ने संभाली तैयारियों की कमान

